फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: असोथर। यूरिया खाद के लिए किसान खासा परेशान नजर आ रहा है। सोमवार को सहकारी समिति असोथर में खाद लेने पहुंचे किसानों ने पुलिस बल न होने के कारण खाद वितरण की सूचना को पढ़ा तो उनमें आक्रोश फैल गया। हालांकि अधिकारियों के मामले को संज्ञान में देने के बाद दूसरे पहर खाद का वितरण किया गया। समिति परिसर में सचिव की ओर से एक सूचना बोर्ड लगाया गया था, कि भीड़ जयादा होने और पुलिस कर्मी उपलब्ध न होने के कारण खाद वितरण स्थगित किया जाता है। इससे बड़ी संख्या में किसान परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। भाकियू नेता दिनेश सिंह किसानों को लेकर क्षेत्र की निजी उर्वरक दुकानों पर पहुंचे और 15-15 किसानों को अंगूठा लगवा कर यूरिया खाद उपलब्ध कराई, जबकि एक ट्रेडर्स के संचालक ने खाद देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खाद न मि...