फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के सदाशिव सिनेमा हाल में डाक्टर दंपति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी खंगाले। डाक्टर दंपति ने सिनेमा हाल के जिस हिस्से में मारपीट होने का दावा किया वहां कैमरे नहीं लगे हैं। बाहर परिसर और इंट्री प्वांइट पर लगे कैमरों की फुटेज में मारपीट नहीं दिखी है। दोनों पक्षों पर बहस होती दिख रही है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों का नाम प्रकाश में लाई। तीनों वेंडर हैं। पुलिस ने उक्त सभी को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। बता दें कि जिला अस्पताल में तैनात डा. जागृति पाल ने पुलिस को बताया था कि छह सितंबर को वह अपने पति के साथ फिल्म देखने गई थी। वहां कैंटीन के वेंडरों ने फब्तियां कसीं। जब पति ने इसका विरोध किया तो पति के ऊपर पांच-छह वेंडरों ने तेज हथियार...