फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। पुलिस चौकियों में किसानों से अभ्रदता और समस्याओं को अनदेखा करने पर भाकियू अरा ने कड़ी निंदा की। महापंचायत में क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए अफसरों और जिम्मेदारों के रवैया पर नाराजगी व्यक्त की। शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की। अफसरों को ज्ञापन देते हुए जल्द हल कराए जाने की मांग रखी। चेतावनी दिया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसील की नई बिल्डिंग में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट द्वारा विभिन्न मांगो तथा समस्याओं को लेकर महापंचायत की। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस किए जाएं। पुलिस चौकी जोनिहा में किसानों के साथ अभद्रता में जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिल...