Fatehpur News: पावर ट्रांसफार्मर की केबल ब्लास्ट, 30 हजार लोग हुए बेहाल
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: चौडगरा। बिंदकी रोड प्रथम में आपूर्ति के लिए लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को आने वाली 33 हजार केबल में ब्लास्ट हो जाने के कारण करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नतीजतन उमस भरी गर्मी के साथ ही करीब 30 हजार की आबादी को पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं उनकी दिनचर्या भी प्रभावित रही। शनिवार की देर रात पावर ट्रांसफार्मर की केबल ब्लास्ट हो जाने के कारण इससे पोषित होने वाले आशापुर, गुनीर, तेंदुली, मौहार तथा शाहजहांपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीणों सहित कस्बा वासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना रहा कि उमस भरी गर्मी के दौरान बिजली गुल हो जाने से रात करवट बदलते हुए गुजरी। वहीं रविवार को पीने के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.