फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: खागा। नगर के सराफा बाजार में पान के पैसे मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई। सराफा बाजार निवासी अक्षत चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 16 जुलाई की शाम जब वह अपनी पान की दुकान पर था तभी नगर के ही गुड्डन केशरवानी ने पान खाया। पैसे मांगने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस गया और लात-घूसों से अक्षत को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मारपीट में अक्षत की नाक, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। अधिक खून बहने के कारण उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...