Fatehpur News: पानी में थूकने पर विवाद, पिता पुत्री पर केस
फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के सैरपुर गांव निवासी षिवकुमार की पत्नी राधादेवी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व षाम को पुत्री कोमल पानी भरने को गई तो गांव की ही अर्चना उर्फ ननकी ने पानी में थूक किया। जिससे उफने विवाद पर पीआरवी ने पहुंचकर समझौता करा दिया। इसके बाद पुत्र सचिन के साथ भैस को चारा डालने पहुंचे तो उक्त युवती का पिता षिवरोधन पीछे से पहुंचा और पुत्र पर लाठी से प्रहार कर दिया। वह और पुत्री बीच बचाव में आई तो अर्चना ने लातघूसों से मारा पीटा है। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्री पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.