फतेहपुर, सितम्बर 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन परियोजना के निर्माण में अनियमितिता, वित्तीय दुरप्रयोग और नियमों की अनदेखी को लेकर हर तरफ आवाज उठने लगी है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने निर्माण में प्रयोग किए जा रहे सीवर पाइपों की गुणवत्ता, पाइप के नीचे बेस, पाइपों के ज्वाइंट, लेवलिंग पर सवाल उठाते हुए अनियमितिता बरते जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बरती जा रही अनियमिता और धन के दुरप्रयोग की आशंका को देखते हुए स्वतंत्र टीम से तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 222.64 करोड़ की परियोजना को लेकर सालों से शहरियों को इंतजार था। स्वीकृति बाद पहले चरण में 183 करोड़ रुपए से 14 वार्डों में दो साल में परियोजना को पूरा करना है लेकिन काम शुरू होते ही निर्माण में बरती जा रही अनियमिताओं को देखते हुए...