फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के सिलमी गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन से न बदले जाने के चलते ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ रही थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा ट्रांसफार्मर को बदलाकर आपूर्ति को बहाल कराने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। जिस पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ग्रामीणों की समस्या पर खबर का प्रकाशन किया, नतीजतन ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया। सिलमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन यह पांच दिन पूर्व जल गया था, नतीजतन ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। जिसके बाद से लगातार ग्रामीण ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग कर रहे थे लेकिन ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति बहाल न कराए जाने के कारण पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो रहा था। ग्र...