फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के पथरकटा चौराहा में स्थित समाजसेवी अफसर सिद्दीकी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच क्षयरोगियों को पोषण आहार वितरित किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पैथोलॉजी संचालक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मौजूद लोगों को सभी मरीजों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान एक हजार रुपये पोषण आहार के लिए प्रतिमाह दिया जाता है। इस मौके पर राजेश सोनी, भक्तदास, कमलेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: 50 टीबी रोगियों को बांटा पुष्टाहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...