फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: खखरेरु,संवाददाता। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान बारिश के बावजूद मंगलवार को ग्राम सभा पौली स्थित रोहल्लापुर समिति पहुंचे। परिसर में पानी भरने के साथ मशीन खराब होने के किसानों को मायूस लौटना पड़ा।धाता ब्लाक की रोहल्लापुर सघन सहकारी समिति में मंगलवार सुबह से ही खाद लेने के लिए आसपास के गांवों से किसान पहुंच गए थे लेकिन परिसर कीचड़ और पानी से लबालब था। किसानों को कीचड़ में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। समिति में 600 बोरी यूरिया और 300 बोरी डीएपी उपलब्ध हैं। खाद आने की सूचना पर भीड़ और बढ़ गई थी लेकिन व्यवस्था न होने के कारण वितरण नहीं हो सका। यहां मशीन भी खराब हो गई जिसके कारण किसानों को खाद नहीं मिली। इससे नाराज किसानों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। किसानों का कहना ह...