फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: बिंदकी। जैनपुर गांव में परिजनों की डांट-फटकार से क्षुब्ध भाई-बहन ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को देर रात सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, दोनों को इलाज के लिए बिंदकी लाते समय उनकी बड़ी बहन बाइक से गिरकर घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद के मजरा जैनपुर गांव निवासी लल्लू का 21 वर्षीय पुत्र आशू बुधवार सुबह उत्तराखंड से घूमकर घर लौटा था। देर शाम परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर आशू और उसकी 23 वर्षीय बहन प्रिया ने कीटनाशक दवा पी ली। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बेकाबू कार ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, गंभीर कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया...