फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। धान कटाई के सीजन में पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि पराली जलाने पर किसानों के साथ ही लेखपालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। वहीं अवशेष प्रबंधन उपकरणों के बिना कटाई मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन उपकरणों के बिना कम्बाइन हार्वेस्टर से कटाई मिलने पर उसे तत्काल सीज कर अर्थदंड लगाया जाए। कहा कि पराली जलाने वाले किसानों के गांवों में राजस्व लेखपालों के माध्यम से बैठक कर जागरूकता कराई जाए, चेतावनी देते हुए कहा कि पराली जलाने की घटना होने पर किसान के साथ संबंधित लेखपाल पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आह्वान करते हुए कहा कि ग...