फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में असवार तारापुर गांव में चार दिन पूर्व अधेड़ की संदिग्ध हालत में जलकर मौत होने के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की गिरफ्तार किया है। महिला ने कबूला की पति के नशे से तंग आकर सोते में बिस्तर में पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया और बाहर निकल गई थी। वापस आने पर पति की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि 27 जून को असवार तारापुर निवासी अवधेश उर्फ पवन की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई थी। उसके भाई राजकुमार ने मृतक की पत्नी प्रीती उर्फ विनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि घरेलू विवाद में उसने आग लगा दिया, जिसमें झुलस कर भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में...