फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बिलंदपुर और प्राथमिक विद्यालय कांधी का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल और बागवानी से जोड़ने के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों की बातचीत कर शैक्षिक गुणवत्ता को जांचते हुए मिड- डे- मील के बारे में जानकारी ली। तेलियानी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बिलंदपुर पहुंची डीएम ने स्कूल परिसर में संचालित बाल वाटिका की अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा तीन के बच्चों से बातचीत की और विद्यालय के प्रभारी से मिड-डे -मील में क्या भोजन बना.. इसकी जानकारी ली। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, कॉलिंग रजिस्टर व अन्य अभिलेख की पड़ताल करते हुए प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित अभिभावकों से बात करें जिससे वो बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ...