फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में पड़ोसी की दीवार ढहने से एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कालिकन रोड निवासी अंसार सोमवार सुबह 40 वर्षीय पत्नी जमीला, भतीजे कलीम और अयान के साथ घर में थे। इसी दौरान पड़ोसी इरफान की दीवार अचानक उनकी छत पर गिर गई। दीवार गिरने से अंसार का घर भी ढह गया और परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश में गिरा खपरैल मकान, मलबे में दबकर भैंस की मौत गंभीर घायल अंसार और जमीला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जमीला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो ...