फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। साइबर ठगों ने पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) और उनकी पत्नी के संयुक्त बैंक खातों से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने के संदेश आने के बाद सचिव को जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर के तांबेश्वर नगर निवासी यशवीर सिंह ने बताया कि वह तेलियानी ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका और उनकी पत्नी अपर्णा देवी का संयुक्त खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की जीटी रोड खेलदार शाखा में है। इस खाते से 14 अगस्त को 45 हजार रुपये, 15 अगस्त को 30 हजार और 10 हजार रुपये तथा 17 अगस्त को 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इनमें से कोई भी ट्रांजेक्शन उनके द्वारा नहीं किया गया। इसके अलावा एक संयुक्त खाता भारतीय स्टेट बैंक की बरौरा शाखा में भ...