फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय मासूम बालिका से छेड़छाड़ हो गई। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर पुलिया पर अक्सर सचौली निवासी चंदे और उसका एक अज्ञात साथी शराब पीकर बैठे रहते हैं। दोनों उनकी पुत्री के खेलकर घर लौटने के दौरान आए दिन अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते थे। गुरुवार को बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपित आगबबूला हो गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...