फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नवरात्रि के दौरान तांबेश्वर नगर रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में नॉनवेज पिज्जा सप्लाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर विरोध जताया और नवरात्रि के दौरान नॉनवेज की सप्लाई बंद करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। एहतियातन स्टोर बंद करा दिया गया। शहर के तांबेश्वर मोहल्ला निवासी धीरज कुमार ने करीब एक रेस्टोरेंट से वेज पिज्जा का आर्डर दिया था,लेकिन संचालक द्वारा नानवेज पिज्जा डिलवरी करा दी गई। नानवेज पिज्जा को देख धीरज के परिजनों ने विरोध किया। मामले की जानकारी पर बजंरग दल के धर्मेंद्र सिंह सहित करीब एक दर्जन से अधिक हिंदू संगठन के लोगों ने सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर के रास्ते पर स्थित रेस्टोरेंट से न...