फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: छिवलहा। जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी के आवास पर सोमवार को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट-सतना के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे महिला-पुरुषों की नेत्र जांच की गई। कैंप प्रभारी डा. विनय गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 350 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जांच के बाद 122 मरीजों को निशुल्क चश्मे और 35 मरीजों को आई ड्राप वितरित किए गए। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 40 मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए अस्पताल वाहन से चित्रकूट भेजा गया। बताया कि चित्रकूट स्थित अस्पताल में मरीजों का निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। शिविर के संयोजक जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...