फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- सेप्टिक टैंक में दम घुटने से श्रमिक की मौत Fatehpur News: औंग। थाना क्षेत्र के बड़ाहार चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में लगी शटरिंग खोलने उतरे श्रमिक की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। वह टैंक के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतरे दो लोगों को भी जहरीली गैस होने का आभास हुआ तो वे तुरंत बाहर निकल आए। बाद में ग्रामीणों की मदद से रस्से के सहारे श्रमिक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बड़ाहार गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार मजदूरी करता था। बड़ाहार चौराहे के पास सतीश द्विवेदी के मकान का निर्माण एक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। करीब तीन माह पहले मकान में सेप्टिक टै...