फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। प्राइवेट में गड़बड़ी के साथ समितियों के जिम्मेदार नियमों की धज्जियां उड़ा किसानों की जेबो पर डाका डाला जा रहा है। खाद के साथ अन्य उत्पातों की बिक्री करते पाए जाने पर सचिव के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति अफसरो ने दी है। इसके अलावा चार समितियों समेत पांच को नोटिस थमाई। जिले की समितियों से लेकर प्राइवेट खाद बीज की दुकानों में मनमानी चरम पर है। जिसको लेकर डीएम के निर्देषन पर लगातार विभागीय टीम छापेमारी कर रही है। मंगलवार को टीम थरियांव, नरैनी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों में छापेमारी कर दी। जहां पर समिति टेक्सारी बुजुर्ग, समिति नरौली, समिति सातों जोगा, समिति नरैनी, चुन्नी ट्रेडर्स नरैनी, सुधा खाद भण्डार, शिवहरे ट्रेडर्स, नरैनी की जांच पड़ताल में खामियां पाई गई। किसानों को कैश मेमो न देने, रेट व स्टॉक बोर्ड अप...