फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: औंग। नाबालिग लड़की की तलाश में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को औंग थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर काफी देर तक जांच की। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एक युवक के साथ हरियाणा से लापता हुई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस टीम को सफलता मिली और लड़की को गंगा तराई क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। फरार युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...