फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को भूलापुर मजरा मंडवा निवासी सचिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बुधवार देर रात पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...