फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। हुसैनगंज थाना के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात हुई ऑटो चालक के घर लूट की घटना में पुलिस के हाथ खाली है। खुलासे में जुटी पांच टीमों ने पूरे इलाके के आधा सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही आस पास के गांवों के दर्जन भर से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि लूट की घटना स्क्रिप्टेड हो सकती है। हालांकि अधिकारी बिना किसी ठोस नतीजे के कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि भिटारी गांव निवासी रामकेश दीक्षित ऑटो चालक हैं। छोटा बेटा प्रिंस लोडर चलाता है। घर में एक कार भी है। रामकेश ने शुक्रवार भोर पहर पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी और बड़ा बेटा विमलेश घर के बाहर टीन शेड के नीचे लेटे थे। वह और प्रिंस लोडर में भाड़ा लादन...