फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: बिंदकी। दो दिन पूर्व शौचक्रिया को घर से निकली वृद्धा का शव नहर में उतराता पाया गया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही आसपास सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा। नगर के मोहल्ला छिपहटी की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा सैकी पत्नी बाबूराम मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अपनी बहू के साथ खेतों में मजदूरी करके घर की जीविका चलाती थी। बुधवार की सुबह मानसिक विक्षिप्त वृद्धा का शव निचली गंगा नहर के चकहाता पुल के पास उतराता पाया गया। ग्रामीणों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: शौच गए वृद्ध की नहर में डूबने से मौत, मचा कोहराम जिसकी सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज...