फतेहपुर, अगस्त 29 -- Fatehpur News: बकेवर। कल्यानपुर थाना के अदमापुर नहर पुल के पास शनिवार सुबह युवती का शव बरामद हुआ। युवती शुक्रवार सुबह बकेवर थाना के जलाला गांव के पास नहर में डूबी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बकेवर थाना के नामामऊ गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक बृजभान गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री क्षमा गुप्ता रामगंगा नहर में डूब गई थी। शुक्रवार को वह राखी बांधने जाने की बात कहकर निकली थी। परिजन खोजते हुए जलाला नहर पुल के पास पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण गोताखोर रस्सी के सहारे शनिवार सुबह से नहर में घुसकर शव खोजने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अरंगी गांव में नाले में किशोरी का उतराया मिला शव तभी अदमापुर नहर पुल के पास शव नहर में उतराता दिखा। एक युवक ने कूदकर शव को बाहर निकाला। द...