Fatehpur News: नहर पुलिया तोड़ने पर मुकदमा
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दो दिन पहले सरकारी नहर की पुलिया तोड़ते हुए नीचे जा गिरा था। चश्मदीदों के अनुसार चालक जयकरन निवासी संग्रामपुर सानी ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों के आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर दयालपुर निवासी चंद्रशिला देवी के नाम रजिस्टर्ड है। एसआई प्रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने चालक जयकरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दो साल में जर्जर हुआ ढ़ाई करोड़ का पुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.