Fatehpur News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन फेल.... हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर तीन घंटे ठप रहा संचालन, 11 ट्रेनें प्रभावित
फतेहपुर, अक्टूबर 30 -- Fatehpur News: चौडगरा। पुरी से आनंद विहार जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार सुबह अचानक खराब हो गया। मलवां और कंसपुर गुगौली के बीच ट्रेन रुकने से हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान गरीब रथ समेत 11 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे सफर कर रहे पीईटी परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को पानी व खाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कानपुर से दूसरा इंजन आने के बाद दोपहर में ट्रेन को रवाना किया जा सका। 9:45 बजे फतेहपुर से हुई थी रवाना
इंजन खराबी से रेल यातायात बाधित नंदनकानन एक्सप्रेस फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद सुबह करीब 9:45 बजे रवाना हुई थी। मलवां रेलवे स्टेशन से करीब 10 बजे गुजरने के पांच मिनट बाद ट्रेन अप मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इंजन में तकनीकी खराबी आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.