फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: धमकी देकर महिला का शोषण, शिकायत विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने रविवार को थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि चार माह पहले खेत गई थी, जहां आरोपित ने जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...