फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के मुरकुटा गांव निवासी देशराज का 28 वर्षीय पुत्र सुनील और रामधनी का 17 वर्षीय पुत्र अंशू उर्फ अतुल पैदल वीरपुर गांव की ओर जा रहे थे। तभी खजुहा पहुर मार्ग में बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। ऐसे ही क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी राजू की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमा तथा गुडडन ई-रिक्शा से धान लगाने जा रहे थे। तभी गांव की मोड़ के पास ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल चारो लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...