फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के तुर्की नाला पुल के बाद अब किशनपुर-दांदो यमुना पुल के निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुल के दोनो ओर के एप्रोच महज दो साल में ही धंस जाने के चलते इस पुल का आवागमन दुश्वारियों भरा हो रहा है। मामले की शिकायत पर सेतु निगम के अफसरों ने मौके पर पहंुचकर एप्रोच का जायजा लेकन जल्द दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। वर्ष 2024 में करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से किशनपुर-दादों यमुना ब्रिज का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया गया था। वहीं इसके पहुंच मार्ग पर तुर्की नाला पुल का निर्माण कराया गया था, जो अधिक दिन तक नहीं चल सका। तुर्की नाला पुल के एप्रोच धंसने के बाद मोरंग कारोबारियों द्वारा यहां पर एक वैकल्पिक मार्ग बनवाया गया। नतीजतन ओवरलोड वाहनों का संचालन दांदो पुल से होने लगा जिससे इसके दोन...