Fatehpur News: दो साल में जर्जर हुआ ढ़ाई करोड़ का पुल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: खखरेरू। क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी नंबर दो में ग्रामीणों के सुलभ आवागमन के लिए दो साल पूर्व लघु सेतु का निर्माण कराया गया था। लेकिन ओवरलोड वाहनों के संचालन के कारण ढ़ाई करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल दो साल भी नहीं चल सका। नतीजतन ग्रामीणों को आवागनम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु सेतु योजना के तहत 2024 में इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन होने के कारण पुल पर दरारें दिखने लगी हैं। इस क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन के दौरान ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही उन पर हादसों का भी खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय भोला निषाद, छोटेलाल पाल, श्यामलाल, हेमराज पटेल, शिवभवन आदि का कहना है कि तीन कोठी के बने इस पुल से मोरंग लदे ओवरलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.