Fatehpur News: दो साल बाद भी नहीं हुआ विकास कार्यों का भुगतान
फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: धाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत सैदपुर में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान प्रशासक ज्योति कुमारी ने डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर करीब दो वर्ष पहले पूर्ण हो चुके कार्यों का भुगतान अब तक न किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराने की मांग करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल में ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य कराए गए थे। इनमें पवन के घर से सम्पत के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, रमेश पाठक के घर से वीर तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग तथा किचन शेड का निर्माण कार्य शामिल हैं। ये सभी कार्य नियमानुसार पूरा करा दिए गए, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.