फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: जहानाबाद। अमौली ब्लाक की ग्राम पंचायत सराय धरमपुर के ग्रामीणों के लिए जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी महज छलावा ही साबित हो रही है। पानी की टंकी के निर्माण के महज दो माह तक ही ग्रामीणों को नलों से शुद्ध पानी मिल सका। जिसके बाद आने वाली तकनीकी खराबी के चलते करीब एक माह से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिलना शुरू होने के चलते उनमें खुशी दिखाई दे रही थी। लेकिन टंकी से होने वाले पानी की सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों की यह खुशी अधिक दिनों तक नहीं चल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से महज दो माह तक ही पानी की आपूर्ति हो सकी ...