फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: खागा/विजयीपुर। संवाददाता पवित्र करवा चौथ के पर्व पर जहां एक ओर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं खागा और किशनपुर थाना क्षेत्रों में दो विवाहिता ने पतियों से हुई मामूली कहासुनी पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से दोनों के घरों में कोहराम है, बच्चे बिलख रहे और पति खुद को कोस रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।खागा कोतवाली के पुरइन गांव की 30 वर्षीय सुमन देवी पत्नी विमलेश चौहान की गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। विवाद बाद पति अपने तीनों बच्चों आठ वर्षीय कृष्णा, सात वर्षीय मानव और पांच वर्षीय पुत्री पायल को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकल गया था। वापस लौटा तो कमरे में देखा की सुमन का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। वह चीख पड़ा। मृतका के माय...