फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। थरियांव थाना के महमदपुर नेवादा निवासी रवि और दिनेश 31 जुलाई की शाम मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोधीगंज बाईपास के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...