फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: बिंदकी। दो दिन पूर्व घर से निकले मिस्त्री का शव एक महाविद्यालय के मार्ग पर पड़ा मिला। जिसको देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का आदी था। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी-खजुहा मार्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने स्थित एक महाविद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त सुरेंद्र कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी नंदापुर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजगीर मिस्त्री था और शराब का लती भी था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दो दिनों से लापता युवक का मिला शव शराब के आदी पति से पत्नी का विवाद भी आए दिन होता रहता था। परिजनों ने बताया कि दो दिनों से ...