Fatehpur News: दो गोकश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: हथगाम। पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गोकशी के औजार और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 18 जुलाई को अमिलिहापाल गांव के पास नहर की पुलिया के निकट प्रतिबिंधत मांस के अवशेष मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई कराते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रज्जीपुर छिवलहा निवासी शमीम और सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी आफताब आलम इस घटना में शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.