Fatehpur News: दो किमी के रमपुरवा मार्ग पर सैकड़ों गड्ढे
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: धाता। धाता नगर पंचायत को कौशांबी से मोड़ने वाली क्षेत्र की एकमात्र रमपुरवा रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। करीब दो किमी के इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण दोनो जिले के लोगो को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो हाल अधिक खराब हो जाते हैं जब इन गड्ढो में पानी भर जाने के कारण बाइक सवार चुटहिल होते हैं। दो किमी का रमपुरवा मार्ग बारिश व गर्मी दोनो में स्थानीय लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर हो चुके सैकड़ो गड्ढो के कारण बारिश का पानी भर जाने के चलते बाइक सवारों को इसका अंदाजा नहीं हो पाता तथा वह फिसलकर गिर जाते हैं जिससे वह चुटहिल हो रहे हैं। वहीं गर्मी के दिनों में उड़ने वाली धूल के चलते राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। जबकि यह मार्ग नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.