Fatehpur News: दोस्त के घर आई युवती ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस
फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी रानू सिंह के घर रविवार की दोपहर पंजाब प्रांत की मुस्कान अपने सहेली परमजीत कौर के साथ अचानक पहुंच गई, पहुंचते ही परमजीत कौर वापस घर जाने को लेकर अड़ गई। लेकिन मुस्कान अपने दोस्त रानू सिंह के घर रुकना चाहती थी। जिससे नाराज परमजीत कौर ने पुलिस बुला लिया और बताया सहेली मुस्कान ने कानपुर में पुलिस का पेपर होने की बात कह उसे यहां ले आई, अब वापस नहीं जा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को थाने लाकर उनके परिजनों को सूचन दे दी है। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया युवतियों के परिजनों को सूचना दी गई है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.