फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। तेजस की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद शनिवार को सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भी पार्टी नेताओं संग मृतक छात्र के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल शनिवार दोपहर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव सहित करीब दो दर्जन सपा नेताओं संग सिविल लाइन स्थित मृतक छात्र तेजस के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- 'शिक्षा माफिया है प्रबंधक चले बुलडोजर'परिजनों से मुलाकात परिजनों से करीब आधे घंटे तक मुलाकात करने के बाद उन्होंने媒体 से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना ह्दय विदारक है। किसी के घर का इकलौता चिराग चला गया। दोषियों पर कठोर ...