Fatehpur News: दोआबा में मानसिक रोगी बढ़े, अवसाद के मामले 30 फीसदी बढ़े
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- मानसिक समस्याओं में बढ़ोतरी Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बदलती जीवनशैली, बढ़ता स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया और करियर का दबाव लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। दोआबा में मानसिक तनाव, अनिद्रा और डिप्रेशन से परेशान मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में पिछले एक साल में मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजाना औसतन 40 से 50 मरीज काउंसिलिंग और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. रिचा पाण्डेय ने बताया कि अब मानसिक परेशानी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। 18 से 35 वर्ष की उम्र के युवा भी बड़ी संख्या में तनाव, घबराहट, नींद न आने और डिप्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। करियर, बेरोजगारी, पारिवारिक विवाद और सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.