Fatehpur News: देवर का खाना बनाने पर विवाद, शिक्षिका ने दी जान
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आबूनगर में पति से घरेलू बात पर हुई कहासुनी के बाद प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बीमार पति ने अपने अविवाहित छोटे भाई (देवर) का खाना बनाने को कहा था, जिस पर विवाद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आबूनगर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव की 40 वर्षीय पत्नी महिमा श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय बसोहनी ब्लाक भिटौरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। महिमा के छोटे भाई अशीष श्रीवास्तव भी शिक्षक हैं। जो एआरपी भिटौरा हैं। अमित और महिमा की शादी को 18 वर्ष पूरे हो चुके थे और दो बच्चे हैं। बेटा सुषांत मणि श्रीवास्तव 16 वर्ष का और बेटी कृतिका 12 वर्ष है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.