Fatehpur News: दूर केंद्र तो कहीं क्षमता से अधिक छात्र, 115 आपत्तियां दर्ज
फतेहपुर, अक्टूबर 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन बुधवार रात 12 बजे तक डीआईओएस कार्यालय में 115 प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें कई प्रत्यावेदन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के संबंध में हैं, जबकि बड़ी संख्या में विद्यालयों ने अपने छात्रों का केंद्र अधिक दूरी पर बनाए जाने और क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने की शिकायत की है। दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने आने-जाने में परेशानी हो सकती है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस बार 105 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.