फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: खागा. शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को ईओ देवहूती पाण्डेय ने नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों व अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख पूजा पंडालों और उनके आस पास के परिसरों की साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान ईओ ने संबंधित सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों तथा उनके आसपास के रास्तों व चौराहों पर नियमित रूप से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में कूड़े के ढेर एकत्रित न होने पाएं ताकि पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज में पूजा पंडालों का कार्...