फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, तो शाम ढलते ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ जा रही है। सुबह के समय भी वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से लोगों की सेहत पर इसका असर दिखाई देने लगा है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क

बदलते मौसम के लक्षण मौसम में बदलाव के बीच लोगों में गले में खराश, दर्द या सूजन, सूखी या बलगम वाली खांसी, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। कई लोगों को नाक बंद होने, बार-बार छींक आने, कमजोरी और थकान की भी समस्या हो रही है। सांस लेने में परेशानी...