Fatehpur News: दस माह में पांच करोड़ से अधिक पार, 110 साइबर ठगों की तलाश
फतेहपुर, अक्टूबर 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर। साइबर ठगी में अब ठगों का एक बड़ा हथियार यूपीआई बन गया है। मोबाइल पर आए लिंक, फर्जी एप, स्क्रीन शेयरिंग या किसी बहाने यूपीआई पिन डलवाकर ठग चंद सेकेंड में खाते से रकम दूसरे खाते में पहुंचा देते हैं। रकम एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर होते-होते कई स्तर पार कर जाती है। इस दौरान बैंक को संदिग्ध लेन-देन की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाती। कई मामलों में ग्राहक खुद खाते का बैलेंस या मोबाइल पर आए मैसेज देखकर ठगी समझता है। तब तक रकम कई खातों में आगे जा चुकी होती है। साइबर ठगी का जाल कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में ही केवल दस माह में पांच करोड़ रुपये से अधिक की रकम पार हो चुकी है और करीब 110 साइबर ठगों को पुलिस तलाश कर रही है। जिले में इस साल करीब तीन हजार साइबर शिकायतें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.