फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: जाफरगंज। थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में शुक्रवार सुबह घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। उसे सीएचसी बिंदकी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शिवपुरी गांव निवासी 25 वर्षीय गीता देवी पत्नी गोविंद शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान वह लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गईं। दरवाजे में पहले से करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आते ही वह गंभीर झुलस कर वहीं गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लकड़ी के डंडे की मदद से किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया। उन्हें सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...