फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: मलवां। थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने पहले पीछे से सेंध लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर हजारों रुपए के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। कोरिनपुरवा मजरे मलवां गांव निवासी कृष्णचंद्र बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने पहले घर के पीछे से सेंध लगाने का प्रयास किया। सेंध लगाने में नाकाम रहने पर चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर झुमकी, मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। बच्चों के आभूषण और सोने की तोड़ियां भी चोर ले गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार हजार रुपए भी निकाल लिए...