फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: - पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय हादसा, नवंबर में होनी थी शादी सुल्तानपुर घोष, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए दरियापुर गांव पहुंचा था। युवक की नवंबर माह में शादी होनी थी। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अनूप सिंह रविवार को रिश्तेदारों के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए दरियापुर गांव पहुंचा था। बंद पंखे को चालू करने के लिए अनूप बोर्ड में प्लग लगाने लगा। इसी दौरान पंखे में करंट उतर आया और अनूप उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में नाते-रिश्तेदार उसे हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर द...